कॉकरोच जनता पार्टी (CJP): नीट विरोध और सोशल मीडिया मीम से जमीनी आंदोलन, विवादों और वैचारिक टकराव तक का सफर

 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP): सोशल मीडिया मीम से जमीनी आंदोलन तक का सफर।

काकरोच जनता पार्टी 2026 का सबसे बड़ा आंदोलन साबित हुआ जबकि शुरुआत में अभिजीत दीपके जो इसके संस्थापक थे उनका लोगों ने मजाक उड़ाया ,क्योंकि ये सोशल मीडिया में एक ऐसा नाम रखा की ऐसा लग रहा था कि की ये भारतीय जनता पार्टी में भारतीय की जगह कोकरोच जोड़ दिया वह ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह दल पूरे भारतीयों को काकरोच कह रहा है ,लोग सकपकाए भी की यार क्या किसी गंदे नाली में , गटर में रहने वाले कीड़े के नाम पर कोई ऐसा नाम रखता है।और तो और इसमें रातों रात लाखों फॉलोवर भी हो गए कुछ आलोचक लोगों का कहना था कि अस्सी प्रतिशत फॉलोवर तो बांग्लादेश और पाकिस्तान के हैं तब लगा कि कोई बंदा यदि भारत का है और भारत के NEET के एग्जाम के पेपर आउट होने पर एक ग्रुप फेसबुक में बनाया विरोधस्वरूप जस्टिस सूर्यकांत की काकरोच युवा जो अपमान जनक थी पर इस ग्रुप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बंदे जुड़ गए क्यों आखिर क्यों? क्या अभिजीत दीपके के बारे में पाकिस्तानी पहले से जानते थे या फिर पाकिस्तानी बंदों को लगा कि अब बांग्लादेश की तरह भारत में भी मोदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू हो गया ।अब खालिदा जिया की तरह मोदी जी का भी अब तख्ता पलट होने वाला  और इसी आशा के साथ की ये  NEET पेपर से नाराज बंदे अब मोदी का तख्त ए ताऊज गिरा देंगे और आश्चर्य ये कि बांग्लादेश ,दुबई,पाकिस्तान से सीधे भोजन का ऑर्डर स्विगी,ZEPTO को दिया जा रहा है ,शायद इसलिए कि भोजन पहुंचने पर आंदोलन लंबा खींच जाएगा। ​कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मई 2026 में भारत में उभरा एक अनोखा और व्यंग्यात्मक (satirical) राजनीतिक आंदोलन है, जिसने देखते ही देखते लाखों युवाओं और Gen-Z को एकजुट कर दिया। सोशल मीडिया पर एक प्रतीकात्मक विरोध के रूप में शुरू हुआ यह अभियान जल्द ही जंतर-मंतर और दिल्ली की सड़कों पर बड़े प्रदर्शनों में बदल गया।ये zen z वास्तव में एक जेनरेशन का नाम है ये उन यूथ को संबोधित किया जाता है जो वर्ष 1997 से वर्ष 2012 के बीच पैदा हुई।2012 के बाद पैदा हुए बच्चों को जेनरेशन अल्फा कहा जाता है।यानी इनकी उम्र इस समय करीब 29 साल अधिकतम और चौदह साल न्यूनतम है। अब ज्यादातर यही कांप्टीशन देते है और परीक्षाएं तो होती ही रहती है और परीक्षा में सभी तो सफल नहीं होते नब्बे प्रतिशत असफल होते हैं वह निराश होते है अपने भविष्य को लेकर चिंतित होते हैं ऐसे आंदोलन जगने पर उन्हें लगता है कि सरकारी तंत्र में पूरा सिस्टम  फेल वही और वह हर बार एग्जाम में असफल होते है क्योंकि पहले से सेटिंग हो जाती है या फिर पेपर आउट होने पर पैसा वाले बंदे अपने  गधे बच्चे के लिए लाखों में पेपर खरीद लेते हैं ,यह निराशा ही इनको ऐसे आंदोलन को तरफ खींच कर लाती है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP): नीट विरोध और सोशल मीडिया मीम से जमीनी आंदोलन, विवादों और वैचारिक टकराव तक का सफर

​1. आंदोलन की शुरुआत और पृष्ठभूमि

  • विवादित टिप्पणी: 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं और कार्यकर्ताओं को लेकर की गई एक तीखी टिप्पणी ("कॉकरोच" और "समाज के परजीवी") के विरोध में यह आंदोलन शुरू हुआ।
  • स्थापना: 16 मई 2026 को राजनीतिक संचार रणनीतिकार और बोस्टन यूनिवर्सिटी के स्नातक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने व्यंग्य के रूप में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाए।
  • प्रतीक और नारा: आंदोलन ने 'कॉकरोच' (जो हर परिस्थिति में जीवित रहने का प्रतीक है) को अपना शुभंकर (mascot) बनाया और "आलसियों और बेरोजगारों की आवाज" का नारा दिया।

​2. रणनीति और संचार तकनीक (Digital & Ground Strategy)

​अभिजीत दीपके और उनकी टीम ने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आधुनिक PR तकनीक और डिजिटल रणनीतियों का इस्तेमाल किया इनकी टीम के सदस्य पहले से ट्विटर,में फेसबुक में एक दूसरे से जुड़े थे।

  • मीम और डिजिटल अभियानात्मक भाषा: पारंपरिक राजनीतिक भाषणों के बजाय मीम्स, रील्स और व्यंग्यात्मक कंटेंट का उपयोग किया गया, जिससे Gen-Z तेजी से जुड़ा।
  • सोशल मीडिया रीच: कुछ ही हफ़्तों में पार्टी के इंस्टाग्राम पर करोड़ों फ़ॉलोअर्स और लाखों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गए।
  • जमीनी मुद्दे: NEET-UG पेपर लीक, युवाओं की बेरोजगारी, परीक्षाओं में पारदर्शिता और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे जैसे ज्वलंत मुद्दों को मुख्य एजेंडा बनाया गया।

​3. प्रदर्शन, मांगें और राजनीतिक दबाव

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: CJP ने NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सख्त मांग की।
  • प्रधान मंत्री पर दबाव: अभिजीत दीपके ने बयान दिया कि यदि सरकार ने शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की ओर बढ़ेगा।
  • जंतर-मंतर पर जमावड़ा: जंतर-मंतर और दिल्ली की सड़कों पर हज़ारों छात्र व युवा एकत्र हुए। इसे संभालने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को कई मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े।
  • विभिन्न धड़ों का समर्थन: सोनम वांगचुक, वामपंथी छात्र संगठनों (AISF, AIYF) और विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस का भी इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बढ़ा।

​4. आरोप, षड्यंत्र के दावे और विवाद

​जैसे-जैसे आंदोलन बड़ा हुआ, इसके इर्द-गिर्द कई दावे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हुए:

  • विदेशी फंडिंग और 'बांग्लादेश/नेपाल' जैसी साजिश के आरोप: सत्ताधारी दल और समर्थकों की ओर से आरोप लगाए गए कि मुफ्त भोजन (लंगर) और ऑनलाइन लॉजिस्टिक्स के पीछे विदेशी शक्तियों या अराजकतावादी तत्वों का हाथ हो सकता है, जिसका उद्देश्य सरकार गिराना या नेपाल/बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना है।
  • CJP का खंडन: अभिजीत दीपके और CJP प्रवक्ताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भोजन और संसाधन आम नागरिकों और स्वयंसेवकों के क्राउडफंडिंग से आ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए बाहर से असामाजिक तत्व भेजे जा रहे हैं।
  • जातिगत व विचारधारात्मक ध्रुवीकरण पर बहस: आलोचकों का मानना था कि आंदोलन का फायदा उठाकर वामपंथी विचारधारा और दलित-OBC गोलबंदी के जरिए सवर्ण-विरोधी नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है, जबकि CJP ने खुद को धर्मनिरपेक्ष, समावेशी और केवल 'युवा अधिकारों' पर केंद्रित बताया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन: नीट प्रदर्शन से वैचारिक व राजनीतिक टकराव तक

​मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के बयान के बाद उभरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आंदोलन शुरुआती दिनों में युवाओं और नीट (NEET) परीक्षार्थियों के हक की बात करता दिखा। लेकिन जैसे-जैसे आंदोलन आगे बढ़ा, इस पर परीक्षा सुधारों के मूल मुद्दे से भटकने, धार्मिक व जातिगत विवादों में उलझने और हिंसक मोड़ लेने के गंभीर आरोप लगे।

​1. पुलिस लाठीचार्ज और पथराव: जंतर-मंतर पर हिंसा की वजह

​प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल प्रयोग और लाठीचार्ज को लेकर दो अलग-अलग पक्ष सामने आए:

  • छात्रों व आयोजकों का पक्ष: उनका आरोप था कि शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं को पुलिस ने बलपूर्वक हटाने की कोशिश की और उन पर बेवजह लाठीचार्ज किया।
  • पुलिस व प्रशासन का पक्ष: पुलिस रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंतर-मंतर पर मौजूद भीड़ में से कुछ उपद्रवियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता व बदतमीजी की अभद्रता  ऐसी थी कि वह अर्ध सैन्य बलों को को कठपुतली या जोकर समझने लगे थे कभी उनके हेलमेट को खींच लेते थे कभी उन पर हूटिंग करते थे कभी पीछे से धक्के दे देते थे  और कभी कुछ अराजकता  वादी दूर से उन पर पत्थर फेंकते थे इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके जवाब में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसमें कई छात्रों को चोट आई कई पुलिस ऑफिसर भी घायल हो गए।

​2. वैचारिक नारे, धार्मिक विवाद और 'अंबेडकराइजेशन'

​आंदोलन के दौरान मंच से लगाए गए नारों और भाषणों ने इस पूरे प्रदर्शन को एक तीखे वैचारिक टकराव में बदल दिया:

  • "अल्लाह तेरा नाम" और धार्मिक नारे: प्रदर्शन स्थल पर कुछ समूहों द्वारा "अल्लाह तेरा नाम" जैसे नारे लगाए जाने पर सवाल उठे। आलोचकों का कहना था कि नीट परीक्षा और छात्रों के भविष्य के आंदोलन में इस प्रकार के धार्मिक नारों का कोई प्रासंगिकता नहीं थी। आलोचकों का कहना था कि NEET तो एक बहाना था पर अल्टीमेटली इनका उद्देश्य सनातन हिंदू धर्म को नीचा दिखाना था ।क्योंकि यदि मंच पेपर आउट के सुधार के लिए था तो वहां पर मुख्य भाषण होने थे कि क्या सरकार को करना चाहिए जिससे पेपर आउट न हो,शिक्षा माफिया क्या हैं कैसे आउट कर देते हैं ,कोचिंग माफिया गिरी,पेपर सॉल्वर गिरोह ,पेपर परीक्षा पद्धति में बदलाव कैसे हो जिससे पेपर लीक न हो ,क्या ऑनलाइन एग्जाम ठीक है या ऑफलाइन ,ऑनलाइन एग्जाम कराने में सरकार क्या इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं कर पा रही आदि आदि अनेक बिंदु थे जिसमें ये बैठकर डिबेट करते जो बच्चे  रियल में NEET,JEE हर वर्ष बैठते हैं उनको बुलाते,पर ऐसा कुछ नहीं हुआ बस भारत में हिंदू देवी देवताओं को हत्कृत अल्लाह का नाम रहेगा ऐसा क्यों गया गया क्या इस आंदोलन के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इन सनातन विरोधियों को रोक लगाई इनको मंच देने से मना क्यों नहीं किया क्या प्रेम की महाराज को प्रेम जी कहने से  NEET के मेधावियों को लाभ मिलेगा ,भगवान राम पर आपत्तिजनक बोल का क्या मतलब है ऐसा लग रहा आप को नीट की चिंता नहीं बल्कि टेंशन इस बात की है कि हिंदू भगवान राम को क्यों अपना आदर्श मानते हैं।
  • प्रेम जी महाराज पर टिप्पणी: बाबा प्रेम जी महाराज को "महाराज" न कहकर केवल "प्रेम जी" कहने और उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने पर भी विवाद हुआ।पत्रकारों ने CJP के पूर्व प्रवक्ता से पूछा कि भाई आप प्रेमानंद जी महाराज को प्रेम जी क्यों कहते हो तो उसने कहा कि वह किस साम्राज्य के राजा है जो उनको महाराज कहूं,चूंकि प्रेमानंद महाराज के देश में करोड़ों फॉलोवर है इसलिए उनकी भावनाएं आहत हुई उन्हें लगा कि निश्चित रूप से ये आंदोलन में NEET  तो एक बहाना है पर किसी न किसी तरह हर हिंदू को कुचलना था उनकी भावनाएं आहत करना था ,पर साथ में मुस्लिमों की तुष्टीकरण के लिए अल्लाह का नाम रहेगा जैसे गाने गवाए जाते थे ।
  • अंबेडकराइजेशन और सवर्ण-ब्राह्मणवाद का विरोध: आंदोलन में अंबेडकराइट संगठनों और वामपंथी छात्र धड़ों के जुड़ने के साथ ही सवर्ण-विरोधी और "ब्राह्मणवाद" के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू हो गई। आरोप लगे कि दलित और ओबीसी वर्ग को एकजुट करने के नाम पर सवर्णों के खिलाफ माहौल बनाया गया ताकि मतों का ध्रुवीकरण किया जा सके।पूरे आंदोलन में ये देख गया कि एक वर्ग था जो लगातार ब्राम्हणों को गाली दे रहा था ,इसका क्या मतलब था और अभिजीत दीपके इन ब्राम्हण विरोधियों को मंच भी दे रहे थे ये मंच में वही शोषित शोषण चिल्ला रहे थे यानी ये सब भूल गए कि NEET के पेपर आउट होने के कारण ये आंदोलन हुआ है।

​3. मूल मुद्दों से भटकाव: पढ़ाई और नीट के बजाय राजनीतिक बयानबाजी

​आंदोलन के आलोचकों और कई अभिभावकों का मानना था कि जिस उद्देश्य से छात्र एकत्र हुए थे, वह पीछे छूट गया:

  • पेपर लीक और कट-ऑफ पर चर्चा का अभाव: मंच से इस बात पर ठोस रणनीति या मांग उठाने के बजाय कि नीट का दोबारा आयोजन कैसे हो या छात्रों के नुकसान की भरपाई कैसे की जाए, ज्यादातर समय राजनीतिक भाषणबाजी होती रही।
  • सरकार-विरोधी एजेंडा: शिक्षा मंत्रालय के कामकाज और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था पर केंद्रित रहने के बजाय आंदोलन का रुख पूरी तरह से सरकार और कुछ विशिष्ट समुदायों के खिलाफ बयानों पर केंद्रित हो गया।

​4. सरकार के साथ वार्ता और दोनों पक्षों के प्रवक्ताओं का रुख

​आंदोलन के दौरान सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के प्रयास भी हुए:

  • प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात: CJP के मुख्य रणनीतिकार अभिजीत दीपके और उनके सहयोगियों ने शिक्षा मंत्रालय तथा सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इनमें जे पी नड्डा के साथ वार्ता हुई पर ये आंदोलन कार्य धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के स्टीफ़े से कम की माँग में राजी नहीं हुए । सरकार का कहना था कि NEET  मामले में पहले से ही जांच चल रही है।
  • परिणाम: वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद CJP के प्रवक्ताओं ने आंदोलन को और तेज करने और सड़कों पर प्रदर्शन बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

​5. सोनम वांगचुक का जुड़ाव: जन-समर्थन या पब्लिसिटी का प्रयास?

​आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मोमेंटम तब मिला जब प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इसमें शामिल हुए:

  • प्रसिद्धि और कवरेज: कई विश्लेषकों का मानना है कि यदि सोनम वांगचुक इस आंदोलन से न जुड़ते, तो CJP का यह प्रदर्शन इतना व्यापक रूप नहीं ले पाता। उनके आने से मुख्यधारा के मीडिया का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ। सोनम वांगचुक नहीं आते तो ये आंदोलन धराशाही भी हो जाता क्योंकि ये आंदोलन सिर्फ आठ दिनों में वामपंथी रूख में आ चुका था भगवान राम पर अपशब्द बोले जा रहे थे पर आंदोलन के शुरू होने के आठवें दिन दिन वांगचुक की एंट्री हुई यही से आंदोलन मजबूत हुआ क्योंकि सोनम वांगचुक एक अनुभवी लीडर है उन्होंने लद्दाख में कई वैज्ञानिक कार्यों से  अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई है मीडिया ने अब इस आंदोलन को गंभीरता से लेने दिया जब सोनम वांगचुक अनशन में  बैठ गए।
  • वांगचुक की भूमिका पर विश्लेषण: आलोचकों का तर्क है कि वांगचुक ने अपने व्यक्तिगत प्रभाव और कवरेज को बढ़ाने के लिए इस छात्र आंदोलन के मंच का उपयोग किया। उनके जुड़ने से आंदोलन को जो राष्ट्रीय पहचान मिली, उसने इसे एक साधारण छात्र विरोध से उठाकर बड़े राष्ट्रीय विवाद में बदल दिया। ये बात कुछ हद तक सही है कि सोनम वांगचुक जानते थे कि उनकी पहचान अभी भारत के बच्चों तक नहीं सिर्फ कुछ पढ़े लिखे बंदे ही जानते है वह पूरे भारत के जन नेता नहीं ,लोग पूरे भारत के मुझे जाने इसी महत्वकांक्षा से वो इस आंदोलन में खुद भूख हड़ताल करने लगे उनको लगा होगा कि अन्ना हजारे की तरह भारत में छा जाएंगे ,पर ये आंदोलन जब लंबा खींच गया सरकार ने भी बीस दिन तक कोई कमेंट नहीं किया तो वांगचुक थोड़ा हताश हुए उनको लगा कि उनकी जान न चली जाए वो  कूद तो गए भूख हड़ताल में और अभिजीत दीपके जैसे बंदे उनके सामने ही बर्गर , पिज्जा खा रहे थे उन्होंने अभिजीत और उनके साथियों को रोका की भाई कम से कम उनके सामने तो बर्गर मत खाएं , अभिजीत दीपके ने कहा कि मैने वांगचुक को नहीं कहा था भूख हड़ताल के लिए ,उसी वाक्य से वांगचुक दुखी हुए,इसी बीच हाइकोर्ट ने उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बलपूर्वक अस्पताल ले जाने का ऑर्डर दिया। और उनको पुलिस आंदोलन के मंच से उठाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया।

​निष्कर्ष

​कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन जहाँ एक ओर छात्रों के असंतोष का प्रतीक बनकर उभरा, वहीं दूसरी ओर हिंसा, वैचारिक नारों, जातिगत बयानों और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण गंभीर विवादों के घेरे में भी आ गया।

​कॉकरोच जनता पार्टी का उभार यह दिखाता है कि कैसे आज के दौर में इंटरनेट मीम, व्यंग्य और युवाओं का असंतोष मिलकर एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले सकते हैं। जहां एक ओर यह भारतीय युवाओं के मुद्दों को केंद्र में लाने में सफल रहा, वहीं दूसरी ओर इसके राजनीतिक निहितार्थों और षड्यंत्र के दावों पर बहस जारी है।

परंतु यदि कुछ अराजकता वादियों को अलग कर दें अभिजीत दीपके वास्तव में शिक्षा सुधार में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए लड़ाई लड़ रहे तो ये स्वागत योग्य कदम है क्योंकि मैने खुद देखा है सन दो हजार से दो हजार पंद्रह तक कोई भी एग्जाम ठीक तरह से नहीं हो पाया ,रेलवे के एग्जाम के पेपर से लेकर बी. एड. के पेपर आउट होते थे साथ में यदि पेपर आउट होने के बाद भी प्रशासन आउट होने की खबर दबा देती थी अस्वीकार करती रहती थी तो वो स्थिति और  खतरनाक होती थी इसमें पेपर सेंटर माफिया अपने लड़कों का पैसा लेकर रिजल्ट ok कर देते थे पर जो लड़के वास्तव में दिन रात मेहनत से नौकरी के लिए लगे थे उनकी सीट पर ये शिक्षा माफिया डाका डालते थे क्या ये सही था इसी बार बार फेल होने के कारण कई मेधावी खुद आत्महत्या कर लेते थे , पेपर आउट होता है तो  अभी तक सरकारों द्वारा रिसर्च क्यों नही किया  गया की कौन कौन से तत्व सम्मिलित होते है पेपर को आउट करने में पेपर में कोचिंग माफिया कैसे एंट्री पा जाते है ,पेपर सॉल्वर कैसे घुस जाते है पेपर सॉल्वर को कोई सजा मिली आज तक कितने शिक्षा माफिया जेल में जाते है मैने तो देखा कि एक बहुत बड़ा  गिरोह यानी नेटवर्क  था जो सदैव पेपर आउट करवाता था उसने रेलवे के सारे अधिकारियों को रुपया देकर सेट कर रखा था वह रेलवे में टी टी पद में नौकरी भी करता था नाम था बेदीलाल उसके समय उत्तर प्रदेश का रेलवे का हर पेपर आउट करवा लेता था यह रेलवे के छोटे पदों क्लर्क टीटी आदि की भर्ती में सब 2005 के चार चार लाख लेकर भर्ती करता था ,सबसे बड़ी खास बात ये है कि उसे कोई सजा नहीं मिली बल्कि वह आज पूर्वांचल से एक विधानसभा से विधायक है ,जब ढेर सारा रुपया काम लिया पेपर आउट करके तो वह विधायकी लड़ गया जबकि क्या उसे जेल में नहीं होना था ,मुझे याद है कि एक बंदा प्रतापगढ़ अमेठी का था जो बी एड परीक्षा में सॉल्वर बैठाते थे बदले में एक सॉल्वर को  दस हजार रुपया देते थे इसी तरह वो बंदा टीजीटी , पीजीटी एग्जाम में भी सॉल्वर बैठाकर रुपया लेकर अयोग्य बंदों को सीट दिलाता था।

 धर्मेंद्र प्रधान का  स्तिफा एक मानक निर्धारित करेगा कि अब भविष्य में किसी की भी सरकार बनी कोई भी पेपर आउट करवाएगा उसे स्टीफ़ा देना ही होगा ,मुझे याद है सपा सरकार में मुलायम सिंह के छोटे भाई साहब शिवपाल सिंह यादव की लिस्ट बनती थी कि ये अपने जाती और अपनी पार्टी के बंदे है इनसे रुपया लिया जा चुका है उनकी लिस्ट  सचिवालय और आयोग तक पहुंच जाती थी कि इतने लोगों को नौकरी देना अधिकारियों की बाध्यता है उसके बाद बचे लोगों को आप खुद भरोगे अब क्या था जो अधिकारी होते थे वो अपने  रिश्तेदारों को भर लेते थे,लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की बात कर रहा हूं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की वेकेंसी आई थी आयोग ने एक स्क्रीनिंग टेस्ट किया बाद में पचास नंबर साक्षात्कार के थे उसमें  यदि किसी बंदे के 45 नंबर आते थे वही जॉब पाएगा अब सफल जितने थे उन्होंने पांच लाख से लेकर आठ लाख रुपया रिश्वत दी , सरकार भाजपा की आई तो ये था कि छान बीन की जाएगी पर आज तक कोई छान बीन नहीं हुई जबकि राजनाथ सिंह ने आश्वाशन दिया  था।छात्र इतना बड़ा जन आंदोलन इसलिए खड़ा कर पाए क्योंकि उनके अंदर गुस्सा थी कि बार बार पेपर आउट होने के बाद कोई शिक्षा में सुधार धर्मेंद्र प्रधान क्यों नहीं कर रहे।

Post a Comment

0 Comments