Raghav Kanheriya moortikar ki jivni----
राघव कनहेरिया मूर्तिकार की जीवनी हिंदी में---
राघव कनहेरिया ( Raghav Kanheriya ) का जन्म 19 मार्च 1936 में गुजरात के राजकोट जिला के सुदूर गांव अनिडा में हुआ था । वह 1960 के दशक की शुरुआत में एक प्रयोगवादी मूर्तिकार के रूप में उभरे।
इन्होंने एम एस यूनिवर्सिटी बड़ौदा से कला का डिप्लोमा प्राप्त किया ,यहां पर इन्होंने प्रोफेसर शंखों चौधरी से कला की बारीकियों को समझा।उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए राघव कनहेरिया लंदन की ओर रूख किया वहां रॉयल कॉलेज लंदन से एम. ए. आर्ट से परास्नातक किया।
राघव कनहेरिया प्रारंभ से प्रयोगवादी मूर्तिकार थे ,वह मिट्टी के बर्तनों में चित्र बनाये,मिट्टी के बने मटकों के टुकड़ों को जोड़कर कई अमूर्त संरचनाएं बनाईं।
उन्होंने ढली हुई धातुओं के माध्यम से जुड़ाई द्वारा मशीन के बेकार पुर्जों का उपयोग करके आश्चर्यजनक शिल्प बनाये।
राघव कनहेरिया के प्रारंभिक मूर्तियों में हमे हेनरी मूर मूर्तिकार मारिनो मारिनी मूर्तिकार का प्रभाव दिखता है।
1960 के दशक में वह मुम्बई एक स्क्रैप व्यवसायी वीरेंद्र शाह के स्टील फैक्ट्री में काम के लिए आमंत्रण मिला,यहां पर इन्होंने स्क्रैप के टुकड़ों के विभिन्न आकारों को जोड़कर वैल्डिंग करके कई संरचनाएं बनाईं ,जैसे कैक्टस ,पुरोहित आदि।
धीरे धीरे उनकी मूर्ति संरचनाओं में विकास हुआ 2014 से 2016 तक जो मूर्ति संरचनाएं बनाईं वो पोलिश की हुई थीं।
तीसरे चरण में उन्होंने स्टेनलेस स्टील की संरचनाएं बनाई जो बैल की थीं जिसको इन्होंने नंदी नाम दिया।
राघव कनहेरिया की प्रसिद्ध मूर्ति संरचनाएं--
■ कलोल करता बछड़ा
■ सुंदर सांड (टेराकोटा)
■राजसी मुर्गा
■द बुल(कांस्य)
.jpeg)

0 Comments
Please do not enter any spam link in this comment box