- सुंदर मुस्कान का राज: दांतों की देखभाल, कैविटी और RCT की पूरी जानकारी।
Dental care:
दांतों की देखभाल कैसे करें?
मुंह में स्वास्थ्य (ओरल हेल्थ) की जरूरत क्यों ध्यान रखना आवश्यक है , ओरल हेल्थ के लिए क्या जरूरी है , दांतो की खूबसूरती से व्यक्ति की खूबसूरती बढ़ जाती है,मुंह की दुर्गन्ध से व्यक्तित्व में कमी आती है, दांत में रोग हो जाने से ही पेट की कमियां बीमारियां भी शुरु हो जाती हैं? अपच की समस्या ,कान्सटीपेसन (कब्ज) की समस्याएं दांतो से ही शुरू होती है जो दांत ख़राब होने से सही ढंग से चबाकर नही खाने से होती है।
दांतों में कीड़ा लगना क्या है?
दांतो में कीड़ा लगना एक बहुत बड़ी समस्या है , दांतों को कीड़े से कैसे बचाएं? ये प्रश्न उठता है , इस कीड़े लगने का सबसे बड़ा कारण है कि कुछ भी खाने के बाद कुल्ला न करना , जब खाने के बाद कुल्ला नही करते तो मुंह में उपस्थित बैक्टिरिया एक चिपचिपा पदार्थ (प्लाक) बनाते हैं , मुंह की लार के संपर्क में आने से यही चिपचिपा पदार्थ (प्लाक) दांतों को नुकसान पहुंचाता है ,दांतों को इस प्रकार सही से देखभाल नही करने पर धीरे धीरे सुराख़ बन जाता है इससे कैविटी बन जाती है इसे कीड़ा लगना या कैरीज कहते हैं। सरल शब्दों में आप ये समझिए कि दांत का ऊपरी भाग इनेमल कहलाता है ये बहुत ही कठोर होता है यानी स्टील से भी कठोर परंतु इनेमल के कठोरता के साथ एक कमी है ये एसिड से धीरे धीरे गलने लगता है जब आप भोजन करते हो और भोजन के बाद दांत ठीक से साफ नहीं करते तो दांतों के बीच फंसे अन्न ,चीनी , शर्करा को मुंह में उपस्थित बैक्टीरिया खाते हैं और खाने के बाद एक एसिड जैसा पदार्थ छोड़ते हैं इसी पदार्थ के प्रभाव से दांत के इनेमल में धीरे धीरे सुराख होना शुरू हो जाता है और लंबे समय एक दी साल में दांत में इतनी बड़ी कैविटी बन जाती है कि दांत के अंदर नसें भी खुल जाती है जिसमें संपर्क में यदि ठंडा और गरम पानी आता है तो तेज झनझनाहट होती है उस स्थिति में सिर्फ रूट कैनाल ट्रीटमेंट ही इलाज बचता है ।पहचान-----यदि आपके दान्तों चमक नहीं है ,दांतों में भूरे काले धब्बे है ,ठंडा,गरम लगता है तो ये सब कैविटी के लक्षण हैं आपको ऐसी स्थिति में तुरंत डेंटल डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।
दांत में ठंढा गरम लगना-
दांत टूटने, दांतों के घिसने के बाद मसूढ़े खुल जाते है, दांतों के कीड़े जब दन्त के पल्प तक पहुंच जाते है तब सेंसिविटी के कारण ठंढा गरम का अहसास होता है।इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
पायरिया--
मुंह में बदबू आना,मसूढ़ों में सूजन और खून निकलने लगे और चबाते हूए दर्द हो तो पायरिया हो सकता है, पायरिया होने से दांतों के पीछे सफ़ेद/पीले रंग की परत बन जाती है,पायरिया रोग होने का कारण साफ सफाई न होना । ब्रशिंग--
ओरल हेल्थ के लिए जरूरी बात जिसे आपको फॉलो करना है वो है सुबह शाम नियमित ब्रशिंग ,दिन में आप कम से कम एक बार एक बार फ्लॉस या इंटर प्रोक्सिमल ब्रश का उपयोग करें ऐसा इसलिए कि भोजन के कण या बैक्टिरिया दांतों के बीच जमा हो जाते हैं और बाद में इनसे मसूढ़ों में सूजन आ जाती है, ब्रश के प्रयोग में भी सावधानी बरतें उसको धीरे धीरे दांतों में घुमाएं , यदि ब्रश के बाल मसूढ़ों को टच करेंगे तो मसूढ़ों से खून भी निकल सकता है ,ब्रश के बाल खराब होने पर या उसके सॉफ्टनेस में कमी आने पर इसको शीघ्र बदल देना चाहिए । ब्रश के साथ जो टूथ पेस्ट लेते हो उस पर भी ध्यान रखे की उसमे फ्लोराइड नामक तत्व कितना है , बच्चों को फ्लोराइड वाला पेस्ट नही कराना चाहिए ,सप्ताह में दो बार नमक पानी का गरारा करें या फिर थोड़ी सी फिटकरी लेकर पानी में घोलकर गरारा (Gorgel)कर सकते है यदि मुंह से दुर्गन्ध आती हो।
इससे बचने के लिए आप लौंग ,इलायची का सेवन करें या फिर सुगर फ्री च्युंगम भी दांतों के मसूढ़े मजबूत करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं
भी पड़ती है ,फिलिंग में कीड़े लगे जगह को साफ
करके उसमे कुछ केमिकल मसाला भर देते है , लेज़र द्वारा उसको दांतों में फिक्स कर देते है ,यदि कीड़े इतने अधिक होते हैं की वो दांत के ऊपरी भाग को ख़राब करते हुए पल्प को भी प्रभावित कर देतें है तो डेंटिस्ट को रुट कैनाल ट्रीट मेंट करना पड़ता है जो दांतों के अंदर उपस्थित वेन्स को बन्द करके दांतो की फिलिंग करने और फिर एक टूथ कैप लगाने तक की मंहगी प्रक्रिया है ।
RCT में तीन बार डेंटिस्ट बुलाता है एक बार में 30 से 40 मिनट का समय लगता है ,यदि संक्रमण ज्यादा है तो चार से पांच सिटिंग लग सकते है।
दांत में तीन भाग होते है ऊपरी भाग इनैमल ,मध्यभाग डेंटिन तीसरा गहरा भाग पल्प होता है,जब कीड़े केवल इनैमल में लगते है तो डॉक्टर सफाई करके मसाला भर देता है इसे फिलिंग कहते है इसको एक ही सिटिंग पर पूरा किया जाता है लगभग 30 Minaute में फिलिंग हो जाती है,फिलिंग में खर्च कम आता है, ये लगभग एक दांत में 300 रुपये से 800 रुपये तक में हो जाता है ,पर जब कीड़े पल्प तक पहुंच जाते हैं तो दांत के पल्प तक फ़ैले संक्रमण को नसों के अंदर साफ किया जाता है फिर नसों के मार्ग को गहराई में जाकर ब्लाक किया जाता है उसके बाद फिलिंग दो सिटिंग में पूरी होती है , चौथे सिटींग में दांतों में सुरक्षा के लिए कैप लगाये जाते है कैप भी वर्ष 2026 में 1200 रुपये से लेकर 10000 रुपये हजार तक आते है । ये कैप मेटल और सेरेमिक के मिश्रण से बने होते हैं , मेटल वाला कैप सस्ता होता है परंतु कम चलता है,क्योंकि Pure मेटल जल्द रगड़ खा कर घिस जाता है,वहीं सेरेमिक का कैप दांत के रंग का ही सफ़ेद होता है, सामने के दांत में कीड़ा लगने और कैप लगने पर Pure सिरेमिक का कैप ही ज्यादातर डेंटिस्ट लगाते है , 8 हजार के कैप की डॉक्टर्स आजीवन गारंटी लेते है।
इस तरह रुट कैनाल में एक दांत में खर्च करीब न्यूनतम 3000 रूपए से से अधिकतम 12 हजार रूपए,
तक आ सकता है।
ओरल हेल्थ के लिए जरूरी बात जिसे आपको फॉलो करना है वो है सुबह शाम नियमित ब्रशिंग ,दिन में आप कम से कम एक बार एक बार फ्लॉस या इंटर प्रोक्सिमल ब्रश का उपयोग करें ऐसा इसलिए कि भोजन के कण या बैक्टिरिया दांतों के बीच जमा हो जाते हैं और बाद में इनसे मसूढ़ों में सूजन आ जाती है, ब्रश के प्रयोग में भी सावधानी बरतें उसको धीरे धीरे दांतों में घुमाएं , यदि ब्रश के बाल मसूढ़ों को टच करेंगे तो मसूढ़ों से खून भी निकल सकता है ,ब्रश के बाल खराब होने पर या उसके सॉफ्टनेस में कमी आने पर इसको शीघ्र बदल देना चाहिए । ब्रश के साथ जो टूथ पेस्ट लेते हो उस पर भी ध्यान रखे की उसमे फ्लोराइड नामक तत्व कितना है , बच्चों को फ्लोराइड वाला पेस्ट नही कराना चाहिए ,सप्ताह में दो बार नमक पानी का गरारा करें या फिर थोड़ी सी फिटकरी लेकर पानी में घोलकर गरारा (Gorgel)कर सकते है यदि मुंह से दुर्गन्ध आती हो।
नीम का दातून --
नीम का दातून बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है ,यदि आप दातून अक्सर करते है तो पायरिया या दांत के सड़न से रोका जा सकता है ,दातून भी करना है तो उसे इस तरह करें की मसूढ़ों में चोट न आने पाये,पहले दातून के अगले हिस्से को धीरे धीरे चबाकर उसे नरम कर लें,तब धीरे धीरे दांतों में फिराएं , दांतों में दातून जोर जोर से नही रगड़ना चाहिए ,इससे दांत का इनेमल (ऊपरी परत)घिस जाती है।मुंह से दुर्गन्ध --
मसूढ़ों या दांतों की यदि सही प्रकार से सफाई न की जाय तो उसमे सड़न या बीमारी के कारण सांसों में बदबू आने लगती है ,कई बार ख़राब पेट या मुंह की लार का गाढ़ा होना भी दुर्गन्ध का कारण है ,प्याज और लहसुन के अत्यधिक सेवन से भी मुंह में गंध आने लगती है।इससे बचने के लिए आप लौंग ,इलायची का सेवन करें या फिर सुगर फ्री च्युंगम भी दांतों के मसूढ़े मजबूत करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं
डॉक्टर्स से मिलें--
ओरल हेल्थ ,दांतों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कम से कम साल में एक बार किसी डेंटिस्ट को दांतों को दिखाते रहें , क्योंकि यदि किसी दांत में कीड़े लगना सुरु हो गया हो तो डेंटिस्ट उनको सुरुआत में ही clean up कर देंगे । कभी कभी दांतों में अधिक कीड़े लगने से फिलिंग की जरूरतभी पड़ती है ,फिलिंग में कीड़े लगे जगह को साफ
करके उसमे कुछ केमिकल मसाला भर देते है , लेज़र द्वारा उसको दांतों में फिक्स कर देते है ,यदि कीड़े इतने अधिक होते हैं की वो दांत के ऊपरी भाग को ख़राब करते हुए पल्प को भी प्रभावित कर देतें है तो डेंटिस्ट को रुट कैनाल ट्रीट मेंट करना पड़ता है जो दांतों के अंदर उपस्थित वेन्स को बन्द करके दांतो की फिलिंग करने और फिर एक टूथ कैप लगाने तक की मंहगी प्रक्रिया है ।
रुट कैनाल ट्रीटमेंट --
दांतों में कीड़ा लगना(डीप कैविटी) चोट लगना ,दांत की सतह बहुत अधिक घिस जाने आदि के कारण पल्प(गूदा) में अधिक सूज़न आ जाती है और इसके कारण दांतों में असहनीय दर्द , ठंढा गर्म खाने में दर्द ,सोते समय दांतों में असहनीय दर्द, दांत के कारण कान या सिर में दर्द मसूढ़ों में सूजन एवं मवाद निकलना ,इस स्थिति में RCT (रुट कैनाल ट्रीटमेंट) की जरूरत पड़ती है।RCT में तीन बार डेंटिस्ट बुलाता है एक बार में 30 से 40 मिनट का समय लगता है ,यदि संक्रमण ज्यादा है तो चार से पांच सिटिंग लग सकते है।
दांत में तीन भाग होते है ऊपरी भाग इनैमल ,मध्यभाग डेंटिन तीसरा गहरा भाग पल्प होता है,जब कीड़े केवल इनैमल में लगते है तो डॉक्टर सफाई करके मसाला भर देता है इसे फिलिंग कहते है इसको एक ही सिटिंग पर पूरा किया जाता है लगभग 30 Minaute में फिलिंग हो जाती है,फिलिंग में खर्च कम आता है, ये लगभग एक दांत में 300 रुपये से 800 रुपये तक में हो जाता है ,पर जब कीड़े पल्प तक पहुंच जाते हैं तो दांत के पल्प तक फ़ैले संक्रमण को नसों के अंदर साफ किया जाता है फिर नसों के मार्ग को गहराई में जाकर ब्लाक किया जाता है उसके बाद फिलिंग दो सिटिंग में पूरी होती है , चौथे सिटींग में दांतों में सुरक्षा के लिए कैप लगाये जाते है कैप भी वर्ष 2026 में 1200 रुपये से लेकर 10000 रुपये हजार तक आते है । ये कैप मेटल और सेरेमिक के मिश्रण से बने होते हैं , मेटल वाला कैप सस्ता होता है परंतु कम चलता है,क्योंकि Pure मेटल जल्द रगड़ खा कर घिस जाता है,वहीं सेरेमिक का कैप दांत के रंग का ही सफ़ेद होता है, सामने के दांत में कीड़ा लगने और कैप लगने पर Pure सिरेमिक का कैप ही ज्यादातर डेंटिस्ट लगाते है , 8 हजार के कैप की डॉक्टर्स आजीवन गारंटी लेते है।
इस तरह रुट कैनाल में एक दांत में खर्च करीब न्यूनतम 3000 रूपए से से अधिकतम 12 हजार रूपए,
तक आ सकता है।
कैप की कीमत का विवरण इस प्रकार है=
भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश (UP) में रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) के बाद दांत पर लगाए जाने वाले कैप (Dental Crown) की कीमत मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस मटेरियल (सामग्री) का कैप चुन रहे हैं और क्लीनिक किस स्तर का है।
उत्तर प्रदेश (जैसे कानपुर, लखनऊ, नोएडा या ग्रामीण इलाकों) के अनुसार कैप की न्यूनतम और अधिकतम कीमत का विवरण नीचे दिया गया है:
1. न्यूनतम कीमत (Minimum Cost)
- कीमत: लगभग ₹2,000 से ₹3,500 प्रति कैप।
- यह कौन सा कैप होता है?: यह आमतौर पर मेटल (Metal/Stainless Steel) कैप होता है।
- विशेषता: यह देखने में चांदी या स्टील जैसा (मेटैलिक) होता है। यह बेहद मजबूत होता है, लेकिन दिखने में प्राकृतिक दांत जैसा नहीं होता। इसलिए इसे आमतौर पर पीछे की दाढ़ों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जहाँ यह हंसने या बोलने पर दिखाई नहीं देता।
2. मध्यम रेंज (Mid-Range Options)
यदि आप ऐसा कैप चाहते हैं जो आपके असली दांत के रंग से मैच करे, तो डॉक्टर आमतौर पर ये विकल्प देते हैं:
- PFM (Porcelain-Fused-to-Metal): इसकी कीमत ₹3,500 से ₹8,000 के बीच होती है। इसके अंदरूनी हिस्से में मेटल होता है और ऊपर दांत के रंग की सिरेमिक परत होती है। यह मजबूत भी होता है और बजट में भी आ जाता है।
- बेसिक जिरकोनिया (Zirconia): इसकी शुरुआत लगभग ₹7,000 से ₹10,000 से हो जाती है। यह पूरी तरह से मेटल-फ्री और मजबूत होता है।
3. अधिकतम कीमत (Maximum Cost)
- कीमत: लगभग ₹15,000 से ₹25,000+ प्रति कैप (कुछ बेहद प्रीमियम कॉर्पोरेट क्लीनिकों या बड़े शहरों में यह ₹30,000 तक भी जा सकती है)।
- यह कौन सा कैप होता है?: यह प्रीमियम जिरकोनिया (Zirconia) या E-Max (Lithium Disilicate) कैप होते हैं।
- विशेषता: ये पूरी तरह से मेटल-फ्री (All-Ceramic) होते हैं। कंप्यूटर (CAD/CAM) तकनीक से डिज़ाइन होने के कारण इनकी फिटिंग बेहतरीन होती है। ये दिखने में बिल्कुल असली दांत जैसे चमकदार और पारदर्शी होते हैं, और इनमें दांतों और मसूड़ों के पास कोई काली लाइन भी दिखाई नहीं देती। सामने के दांतों के लिए इन्हें सबसे अच्छा माना जाता है। इनके साथ अक्सर 10 से 15 साल या लाइफटाइम तक की लैब वारंटी भी मिलती है।
कीमत प्रभावित होने के मुख्य कारण:
- इलाके का अंतर: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों या कस्बों में PFM या मेटल कैप की शुरुआत ₹1,500 - ₹2,000 से भी हो सकती है, जबकि लखनऊ, कानपुर या नोएडा जैसे बड़े शहरों के अच्छे क्लीनिकों में शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।
- वारंटी: ब्रांडेड और महंगे कैप (जैसे 3M, Lava) के साथ आधिकारिक वारंटी कार्ड मिलता है, जिससे उनकी कीमत बढ़ जाती है।
- सपोर्टिंग ट्रीटमेंट: ध्यान दें कि यह खर्च केवल कैप का है। रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) का खर्च (लगभग ₹2,500 से ₹6,000) और यदि दांत बहुत कमजोर है तो उसे सहारा देने के लिए की जाने वाली 'Post and Core' प्रक्रिया का खर्च अलग से जोड़ा जाता है।
यदि कैप पीछे की दाढ़ में लगना है, तो एक अच्छा PFM या बजट जिरकोनिया कैप (₹4,000 से ₹8,000) मजबूती और दिखावट दोनों के लिहाज से एक बेहतरीन और व्यावहारिक विकल्प साबित होता है।
न करें गुटखे का सेवन --
गुटखे का सेवन या फिर धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है , दांतो के हेल्थ के लिए गुटखा,खैनी और बीड़ी , सिगरेट, से दूरी बना लें धूम्रपान से न सिर्फ दांतों की चमक कम हो जाती है बल्कि गुटखे के पदार्थ भी धीरे धीरे मसूढ़ों से दांतों को कमजोर कर देते है इस कारण दांतों में मसूढ़ों से संबधित रोग भी हो जाते है ।मीठे पदार्थ कम ही लें --
कुछ मीठे पदार्थ आहार ,भोजन में लेने से वो दांतों में फंसे रह जाते है ,दांतों के ख़राब होने का एक कारण शुगर है,यही मिठाई या चॉकलेट के कण बाद को दांतों को इंफेक्ट कर देते है , यही कण बैक्टिरिया और अम्लता को बढ़ाते हैं। बच्चों को चकलेट खाने के बाद कुल्ला जरूर करवा दें,कोई भी मीठी चीज खाने के बाद कुल्ला ऐसे करें की उसके कण दांतों में फंसे न रह पाएं।हेल्थी फ़ूड --
पोषक तत्वों से भरपूर फल व सब्जियां न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं ,बल्कि इससे ओरल हेल्थ भी अच्छी हो जाती है। बिटामिन सी से भरपूर आवंला दांतों की सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद है।अमरुद,चुकंदर ,अंकुरित अनाज ,दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद है।पढ़ें-----

1 Comments
Nice post
ReplyDeletePlease do not enter any spam link in this comment box