Full form of SSB

SSB का  full form है Sashastra Sima Bal
सशस्त्र सीमा बल
 SSB एक सीमा रक्षक बल है यह बल गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है इस बल का मुख्य कार्य भारत के नेपाल और भूटान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा करना इसका मुख्य कार्य  है ।
 एस एस बी या विशेष सेवा ब्यूरो( इसका पुराना नाम) इसको 1963 में भारत चीन युद्ध के मद्दे नज़र 1963 में शुरू किया गया,इस बल का प्रमुख कार्य सीमा वासियो के राष्ट्र भावना को जागृत करना है ,लद्दाख हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश,  के क्षेत्र के उन्नति और उनके कल्याण के लिए उनकी क्षमताओं के विकास के लिए कार्य करना , RAW के लिए सशस्त्र सहायता प्रदान करना है।
2001 में एक सीमा एक बल के कांसेप्ट पर भारत नेपाल की 1751 किलोमीटर के बॉर्डर की रखवाली की जिम्मेदारी दी गई मार्च 2004 में इसके कार्य को विस्तार किया गया अब इस बल को सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, ,असम अरुणाचल प्रदेश से लगी 699 किलोमीटर की भारत भूटान सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई है। चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में कब्ज़ा करने की स्थिति में   तुरंत मानवीय सहायता करना और उस क्षेत्र में तुरंत  कार्यवाही करना है,  यह  बल चुनाव के समय चुनाव ड्यूटी की जिम्मेदारी को भी निभाता है साथ में कुछ नक्सल प्रभावित इलाके झारखण्ड  में भी तैनात किया गया है। इस बल में 76 बटालियन है और करीब 76 हजार सक्रिय कर्मी हैं।
   एस एस बी का प्रमुख कार्य सीमा से घुसपैठ को रोकना ,गैर क़ानूनी गतिविधियों को रोकना , तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकना।

Post a Comment

0 Comments