Skip to main content

Featured

Physics Wallah (PW) और अलख पाण्डेय की सफलता की कहानी: कम फीस में JEE-NEET की बेहतरीन तैयारी कैसे संभव हुई?

  ​"सफलता रातों-रात नहीं मिलती, बल्कि यह सालों के कड़े संघर्ष और अटूट संकल्प का परिणाम होती है। आज जब हम भारतीय शिक्षा जगत में एक 'क्रांति' की बात करते हैं, तो हमारे सामने एक ऐसे शिक्षक का चेहरा आता है जिसने साइकिल से कोचिंग जाने से लेकर देश के सबसे बड़े एड-टेक (Ed-tech) साम्राज्य 'फिजिक्स वाला' के निर्माण तक का सफर तय किया। यह कहानी केवल एक शिक्षक की नहीं, बल्कि उस जिद की है जिसने शिक्षा को व्यापार से ऊपर उठाकर हर गरीब छात्र के लिए सुलभ बना दिया।यह महान कार्य इसलिए करने में सफल हुए क्योंकि अलखपांडेय ने गरीबी को नजदीक से देखा था।उन्होंने देखा कि कैसे एक गरीब और मध्यमवर्ग का बच्चा बड़े बड़े  कोचिंग संस्थाओं में एडमिशन उनकी ज्यादा फीस होने के कारण नहीं ले पाते वो होनहार मेधावी होते है पर कोचिंग करने के लिए उनके पास यथा अनुरूप पैसे नहीं होते।        अलख पांडे ने गरीब बच्चों को सस्ती और अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से ही अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने बी.टेक इसलिए छोड़ी क्योंकि उनका मन पढ़ाई से ज्यादा पढ़ाने (टीचिंग) में लगता था और वह कॉलेज की पढ़ाई से संतु...

आंतरिक सुरक्षा राइटर अशोक कुमार IPSकी बुक review

आंतरिक सुरक्षा राइटर अशोक कुमार Internal Security Ashok Kumar की बुक review:

 नमस्कार मित्रों!

आज हम आपको भारतीय प्रशासनिक सेवा /राज्य सिविल सेवाओं के GS के लिए दिये गए सिलेबस में एक भाग भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बताने जा रहा हूँ कि इस भाग से UPSC मेन्स में प्रश्न आते हैं और अभ्यर्थी यदि इस विषय को अच्छे से नहीं पढ़ता तो मैन्स में अधिक अच्छा परफॉर्मन्स नहीं दे पाते । 

    आज हम बात करते है किताब 

आंतरिक सुरक्षा  राइटर अशोक कुमार IPSकी बुक

              भारत की आंतरिक सुरक्षा:मुख्य चुनौतियां

इस पुस्तक का लेखक थे अशोक कुमार IPS और विपुल DANIPS

Buy now

इस पुस्तक का बाहरी आवरण बहुत ही आकर्षक है।ऊपरी  भाग में एक व्यक्ति दूरबीन से बॉर्डर के पार के सैनिकों को देख रहा है । 

    नीचे पृष्ठ का आधा भाग सफेद है।पुस्तक के पीछे के आवरण में लेखक के बारे में जानकारी दी गई है और पुस्तक के मुख्य आकर्षक बिंदुओं को दिया गया है।

नए एडिशन में कवर पृष्ठ की डिज़ाइन बदल दी गई है।

     यह पुस्तक टाटा मैक्ग्रा हिल्स का प्रकाशन है और इसके अंदर के पृष्ठ के कागज़ सामान्य है पर छपाई अच्छे से है कहीं कोई मिसप्रिंट नहीं है।

 इस पुस्तक में आपको जानकारी मिलेगी की कैसे कश्मीर में आतंकवाद  कैसे फैला  कैसे पनपा, उत्तरपूर्व का विद्रोह,वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद, साम्प्रदायिक हिंसा,संगठित अपराध  भारत मे मनी लॉन्ड्रिंग काला धन। 

केंद्रीय अर्ध  सैनिक बल ,सुरक्षा एजेंसियां।

 साइबर सुरक्षा,साइबर खतरे,सुरक्षा चुनौतियां और उनका प्रबंधन,आपदा प्रबंधन ।

विश्लेषण ---

इस पुस्तक भारत की आंतरिक सुरक्षा :मुख्य चुनौतियां की विशेषता है सरल भाषा मे निबंधात्मक रूप से समझाया गया है ।कई जगह बिंदुवार अलग अलग लिखकर समझाने की कोशिश की गई है।पर कहीं कहीं कुछ ज्यादा निबंधात्मक लिखा गया है जिससे कुछ समय के लिए पुस्तक अरुचिकर लगने लगती है।
    इसलिए सामान्यता बुक को तीन चार बार पढ़ने में ही सही से जानकारी हो पाती है।इसके फैक्ट बिल्कुल सही है और परीक्षा उपयोगी है। इसके कारण  हर वर्ष आपको नए आंकड़ों को जोड़ना पड़ेगा,खुद को अपडेट रखें नोट्स बनाये या नई बुक्स खरीदें। 

     सामान्यता आप इस पुस्तक को पढ़ने के साथ कुछ हिन्दी पेपर के एडिटोरियल पेज के सुरक्षा विषयक लेख जो दैनिक हिंदुस्तान,दैनिक जागरण,नवभारत टाइम्स और अंग्रेजी अखबार द हिन्दू ,इंडियन एक्सप्रेस में आते हैं ।उनको पढ़ते रहना पड़ेगा। राज्यसभा TV के डिबेट सुनना पड़ेगा।

रेटिंग--

इस पुस्तक को मैं पांच में से चार स्टार देता हूँ।****

भारत की आंतरिक सुरक्षा:मुख्य चुनौतियां

 पढ़ें आंतरिक सुरक्षा by अशोक कुमारIPS  चतुर्थ संस्करण-

https://amzn.to/3pSllPu

ख़ुद को मोटीवेट करें पढ़ें-रिच डैड पुअर डैड हिंदी में


Comments