History Book Review Kiran Competition Times|S.K. Pande

Review of किरण पब्लिकेशन(Kiran Competition Times)  हिस्ट्री बुक।

SK पांडे(S.K. Pande) हिस्ट्री बुक्स सिविल सेवा परीक्षा के लिए उपयोगी।

प्रस्तावना--

UPSC का Pre एग्जाम हो या राज्य स्तरीय परीक्षा जैसे UPPSC ,MPPSC,RAS,बिहार ,उत्तराखंड ,सभी जगह की सिविल सेवा के परीक्षा में जो पेपर समान्य अध्ययन का आता है उसमें हिस्ट्री के प्रश्नों 25 प्रतिशत होते हैं। 
हिस्ट्री के परीक्षार्थी जिनका मैन्स में एक ऑप्शन है या उन्होंने पहले भी स्नातक में हिस्ट्री को एक विषय कर रूप में पढ़ा है तो ,उनके लिए तो ये प्रश्न आसान प्रतीत होते हैं।
 परंतु जो Examnee ने अभी तक साइंस बैकग्राउंड या इंजीनियरिंग या मेडिकल बैकग्राउंड से स्नातक किया है। उनके लिए हिस्ट्री में थोड़ी अरुचि रहती है ।हिस्ट्री में प्रारंभिक रुचि और सरल अध्धयन लिए तो क्लास 9th,10th,क्लास 11और 12th की NCERT को आधार बना सकते हो।जिससे एक क्रमबद्ध इतिहास की जानकारी हो जाती है। 
और साथ मे इतिहास मे रुचि भी पैदा हो जाती है। NCERT के बुक्स को आधार बनाकर आपको एक दो फैक्ट की बुक भी साथ मे रखना हितकर है क्योंकि ,जब आप हिस्ट्री की NCERT पढ़ते हो तो उसी चैप्टर के सभी फैक्ट उस बुक में नहीं मिलते बल्कि एक ज़्यादा जानकारी के लिए  फैक्ट आधारित बुक साथ मे रखें ।

किरण प्रकाशन की इतिहास की किताब--

फैक्ट बुक की बात करें तो ये किरण प्रकाशन की बुक है। इस बुक को लेखकों ने अच्छी मेहनत से कई ऑथेंटिक बुक से इतिहास के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को क्रमबद्ध रूप से समेटा है ,
इस पतली सी गाइड में आप कह सकते हो गागर में सागर भरने की कोशिश की गई है।
  प्राचीन भारत और मध्य भारत के तथ्य तो बहुत ही बढ़िया हैं।जिनसे हर साल कोई न कोई प्रश्न सिविल सेवा में आपको मिल ही जाता है। इस बुक में प्राचीन से आधुनिक भारत के सभी बिंदुओं  को एक साथ दिया गया है यानी प्राचीन और आधुनिक  तक अलग अलग भाग में नहीं है।
  सरल  भाषा मे दिए गए इस बुक के तथ्य आपको अपने नोट्स को विस्तार देने में मदद करेंगे।
 करीब 15 साल पुरानी इस बुक को आप पढ़ सकतें है सिविल सेवा के लिए।
यदि हम आज किस बुक की मार्केट में उपलब्धता की बात करें या ये प्रकाशित हो रही की नहीं तो इस प्रश्न का उत्तर है कि ये प्रकाशित आज भी हो रही परंतु ये किरण कंपटीशन वन लाइनर के नाम से मार्केट में उपलब्ध है और इसके लेखक वही संजय सिंह ही है परंतु कुछ बदलाव हुए हैं उसे अद्यतन बनाया गया है।

आपके सवाल का जवाब यह है:

  • लेखक (Writer): इसके मूल लेखक आज भी  नागेंद्र प्रताप सिंह ही हैं। हालांकि, समय के साथ नए संस्करणों (Editions) में कुछ बदलाव हुए हैं, लेकिन नागेंद्र  प्रताप सिंह का नाम आज भी इस किताब के मुख्य लेखक के रूप में जुड़ा हुआ है और उन्हीं के  टीम के मार्गदर्शन में कंटेंट अपडेट होता है।
  • प्रकाशन (Publication): इसका प्रकाशन बंद नहीं हुआ है, बल्कि यह अब और भी नए और बेहतर रूप में आ रही है। अब इस किताब को "Kiran One Liner Approach" के नाम से भी जाना जाता है।
  • किताब की लोकप्रियता: जो 'वन-लाइनर' स्टाइल आपने बताया, जिसे छात्र "रट लेते थे" (यानी याद करने के लिए सबसे अच्छा मानते थे), वह स्टाइल आज भी बरकरार है,आज भी इसके फैक्ट इतने गहन है कि उसे छात्र  और छात्राएं  कई बार रिवाइज करके रट ही लेते हैं यानी अपने जहन  में डाल लेते हैं, कई  प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, UPSC, State PCS) के हिसाब से इसमें नए तथ्य और डेटा हर साल अपडेट किए जाते हैं।

​अभी की स्थिति:

​अगर आप आज यह किताब खरीदना चाहते हैं, तो आपको बाजार में "किरण कॉम्पटीशन टाइम्स - भारतीय इतिहास (संजय सिंह/ नागेंद्र प्रताप सिंह)" के नाम से इसका 2025-26 का लेटेस्ट एडिशन मिल जाएगा। इसमें प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत को उसी 'पॉइंट-वाइज़' तरीके से समझाया गया है जिसके लिए यह प्रसिद्ध थी।

एस. के. पांडेय ( S.K. Pande)की इतिहास की किताबें--

दूसरी इतिहास की बुक जो सिविल सेवाओ में प्रीलिम्स परीक्षा के इतिहास के प्रश्नों को हल करने के लिए बेहतर साबित हुई है  उस किताब का नाम है एस. के.पांडे (S.K. Pande) की इतिहास की बुक्स इस बुक्स की बात करें तो इस बुक के प्राचीन भारत,मध्यकालीन भारत और आधुनिक भारत तीन भाग हैं ये किताब प्रयाग पब्लिकेशन,एलनगंज प्रयागराज(इलाहाबाद)से प्रकाशित होती है ।
इस पुस्तक में NCERT के अलावा कई टेक्स्ट बुक के महत्वपूर्ण  बिंदुओं को समेटा गया है। इस बुक का एक एक पैराग्राफ महत्वपूर्ण है। हर पैराग्राफ में परीक्षा उपयोगी  बिंदु समाहित है इस पुस्तक में हर चैप्टर के बाद मल्टीपल चॉइस प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न) दिए गए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में टैक्स्ट बुक से प्रश्न बनते है और इस बुक में कई टैक्स्ट बुक के नोट्स बनाकर ही समाहित किया गया है इसलिए कभी कभी प्रीलिम्स में हूबहू इस पुस्तक से लिए प्रतीत होते है ,और हर वर्ष दो चार प्रश्न इस पुस्तक से मिलने के कारण इसकी  छात्रों के प्रति  लोकप्रियता बढ़ गई ।

History Book review kiran competition times|S.K. Pande
सोने पर सुहागा कहावत चरितार्थ करती है एस. के. पांडे की इतिहास की किताबें आप तीनो पार्ट को गहनता से  पढ़ें तीन चार बार पढ़ें, तब आपसे हिस्ट्री के शायद ही कोई प्रश्न छूट पाएं।क्योंकि एस. के. पांडे ( S.K. Pande) स्वयं इतिहास के विद्वान पुरूष है उन्होंने कई वर्ष अध्यापन किया है ,प्रयागराज में सिविल सेवा के लिए छात्रों को मार्गदर्शन दिया है ,जब मैन्स में दो सब्जेक्ट होते थे और लगभग 40 प्रतिशत छात्र अपना एक मैन्स ऑप्शनल सब्जेक्ट हिस्ट्री ही रखते थे। 
   सैकड़ों छात्र इनसे पढ़ने के बाद आज प्रशासनिक पदों में सुशोभित हैं।
    पर ध्यान रहे आपको NCERT के बुक्स को पहले अवश्य पढ़ना है दो बार तभी आप इस बुक के फैक्ट को समझने में सफल जो पाएंगे।
     इतिहास की यह एक बुक आपके इतिहास के ज्ञान के आयाम को बढ़ाती है आप इतिहास को विस्तार से जान  पाओगे।
साथ मे यदि प्रीलिम्स में कुछ गहराई से हिस्ट्री के तथ्यपरक प्रश्न पूंछे जाते हैं  इसकी सहायता से आप इन प्रश्नों को आसानी से हल कर  पाओगे।

​1. क्या आज भी यह पुस्तक पढ़ी जाती है?

​हाँ, एस. के. पांडे की किताबें आज भी छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं, विशेषकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और अन्य राज्य सेवाओं (State PCS) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए।

  • तथ्यात्मक शुद्धता (Factual Clarity): प्रीलिम्स के नजरिए से इसमें जो वन-लाइनर फैक्ट्स और पैराग्राफ्स हैं, वे आज भी सीधे तौर पर परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं।
  • विकल्प के रूप में: हालाँकि अब छात्र 'स्पेक्ट्रम' (आधुनिक भारत के लिए) या 'सतीश चंद्र/आर.एस. शर्मा' की ओर भी झुक रहे हैं, लेकिन जो छात्र फैक्चुअल डेटा पर मजबूत पकड़ बनाना चाहते हैं, वे आज भी एस. के. पांडे को अपनी पहली पसंद मानते हैं।

​2. क्या इसमें अपडेट किया गया है?

​प्रयाग पब्लिकेशन समय-समय पर इसके नए संस्करण (Editions) निकालता रहता है।

  • प्रश्नों का समावेश: हाल के वर्षों में आए बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि चैप्टर के पीछे दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) में अब हाल की परीक्षाओं (जैसे 2020-2024 तक की PCS और अन्य परीक्षाएं) के प्रश्नों को भी जोड़ा जाने लगा है।
  • डेटा और भाषा: मूल कंटेंट (Core History) लगभग वही है क्योंकि इतिहास की बुनियादी घटनाएं नहीं बदलतीं, लेकिन पुस्तक की प्रिंटिंग क्वालिटी और मैपिंग में पहले की तुलना में कुछ सुधार हुआ है।

 अभी खरीदें  नीचे के लिंक से यदि सफलता चाहते हो।


किरण प्रकाशन की हिस्ट्री बुक-


एस के पांडे की बेहतरीन तीन बुक्स-

 प्राचीन इतिहास by SK पांडेय-

मध्यकालीन इतिहास by SK पांडेय-

आधुनिक भारत by SK पांडेय

Post a Comment

0 Comments