M B B S का full form क्या है
. Medicinae Baccalaureus and Bachelor of Surgery).अथवा
Bachelor of medicine and bachelor of surgery
M B B S में मानव शारीरिक संरचना का अध्ययन, एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, विभिन्न रोगों के लक्षण, रोगों से बचने के लिए उपाय,रोगी के उपचार की विधियां ,रोगों का अध्ययन, बचाव, रोग फैलने से रोकने के लिए प्रबंधन,कम्युनिटी रोगों का फैलाव और प्रबंधन आदि का अध्ययन एक MBBS का छात्र करता है उसे प्रारंभिक शल्य चिकित्सा का ज्ञान भी कराया जाता है ।
साढ़े पांच साल के पाठ्यक्रम में एक वर्ष प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का होता है जिसमे अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जांच पड़ताल करता है एक गाइड रेजिडेंट द्वारा उनको उस रोग संबधी व्याख्यान भी दिया जाता है।
M. B. B. S. एक स्नातक शिक्षा है जिसमे चिकित्सा शास्त्र का अध्ययन किया जाता है ।
सामान्यता भारत में MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (NEET)का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यार्थी के रैंकिंग के हिसाब से कॉलेज को आवंटित किया जाता है।

0 Comments
Please do not enter any spam link in this comment box